हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश मणिपुर में हु...

    मणिपुर में हुई गोलीबारी में शहीद हुआ महलां चौक का गुरदीप सिंह

    Sangrur News
    Sangrur News: मणिपुर में हुई गोलीबारी में शहीद हुआ महलां चौक का गुरदीप सिंह

    शहीद का पैतृक गांव महलां में राजकीय व सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार

    संगरूर (गुरप्रीत सिंह/नरेश कुमार)। Sangrur News: हाल ही में मणिपुर में हुई गोलीबारी की घटना में नजदीकी कस्बा महलां चौक के सैनिक गुरदीप सिंह शहीद हो गए। जैसे ही शहादत की खबर उनके पैतृक गांव महलां पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हर आंख नम थी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मणिपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान गुरदीप सिंह ने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। बुधवार दोपहर सेना के विशेष वाहन द्वारा उनका पार्थिव शरीर पूरे राजकीय सम्मान के साथ गांव लाया गया। इसके बाद महलां में सैन्य एवं सरकारी सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

    शहीद गुरदीप सिंह को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सेना की टुकड़ी ने हथियार झुकाकर उन्हें सलामी दी। इसके उपरांत विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पंजाब सरकार की ओर से एस.डी.एम. सुनाम गगनदीप सिंह तथा कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा की तरफ से उनके ओ.एस.डी. तपिंदर सिंह सोही ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पंजाब पुलिस की ओर से डी.एस.पी. डॉ. आर.के. बाजवा ने भी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एस.डी.एम. गगनदीप सिंह ने कहा कि शहीद गुरदीप सिंह के निधन से परिवार को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। Sangrur News

    यह भी पढ़ें:– Fire: हांसी दिल्ली हाईवे पर वाहन में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान