हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान यूथ वीरांगनाओ...

    यूथ वीरांगनाओं की सराहनीय पहल! क्षेत्र में बन रही सकारात्मक कार्यों की मिसाल

    Hanumangarh News
    यूथ वीरांगनाओं की सराहनीय पहल! क्षेत्र में बन रही सकारात्मक कार्यों की मिसाल

    गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था

    हनुमानगढ़। गौसेवा और समाजसेवा के माध्यम से यूथ वीरांगनाएं क्षेत्र में सकारात्मक कार्यों की मिसाल बन रही हैं। इसी क्रम में टाउन स्थित कामधेनु गौशाला में शुक्रवार को यूथ वीरांगनाओं की ओर से गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य के दौरान सभी वीरांगनाओं ने अपने हाथों से गोवंश को हरा चारा खिलाया और पशु सेवा के प्रति समाज को सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम में यूथ वीरांगना मीनाक्षी, रजनी, सोमा, भावना, संगीता, रीमा, कंचन, सरोज मौजूद रहीं। सभी ने गौशाला परिसर में पहुंचकर सेवा कार्य में हिस्सा लिया और गोवंश के संरक्षण व संवर्धन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। Hanumangarh News

    इस मौके पर यूथ वीरांगना रजनी ने बताया कि यूथ वीरांगनाओं का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा के साथ-साथ बेजुबान पशुओं की सेवा करना भी है। उन्होंने कहा कि जीव-जंतुओं की सेवा करना प्रत्येक मानव का नैतिक कर्तव्य है और इसी भावना को लेकर यूथ वीरांगनाओं ने अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग कर गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था की। भावना ने जानकारी दी कि यूथ वीरांगनाएं समाजहित में निरंतर विभिन्न कार्य कर रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निशुल्क सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र और कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं।

    इसके साथ-साथ जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है तथा राष्ट्रीय पर्व और त्यौहार भी जरूरतमंद बच्चों के साथ मिलकर मनाए जाते हैं, ताकि उनमें संस्कार और आत्मविश्वास विकसित हो सके। गौशाला प्रबंधन ने भी यूथ वीरांगनाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह पहल न केवल पशु प्रेम और करुणा का संदेश देती है, बल्कि समाज को यह भी प्रेरणा देती है कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। Hanumangarh News