भलाई कार्य: डेरा सच्चा सौदा की सच्ची पहरा समिति की कर्मठ सेवादार थीं बोहती देवी
- ब्लॉक का तीसरा और शहर खनौरी का दूसरा शरीरदान
खनौरी (सच कहूँ/बलकार सिंह)। Body Donation: मानवता भलाई कार्यों को समर्पित पहल के तहत ब्लॉक खनौरी के डेरा प्रेमी राजेश कुमार गोयल और देसराज गोयल ने अपनी माता बोहती देवी इन्सां (80 वर्ष) का पार्थिव शरीर चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान कर दिया। यह प्रेरणा उन्हें पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे मानव सेवा कार्यों से मिली। परिजनों के अनुसार माता बोहती देवी इन्सां ने जीवनकाल में ही यह संकल्प लिया था कि मृत्यु उपरांत उनका शरीर शोध कार्यों के लिए किसी अस्पताल को दान किया जाए। दो दिन पूर्व अचानक अस्वस्थ होने पर उन्हें टोहाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
ब्लॉक प्रेमी सेवक दर्शन इन्सां ने बताया कि माता बोहती देवी इन्सां एक अथक सेवादार थीं और सच्ची पहरा समिति में सक्रिय रूप से सेवा निभाती थीं। उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप उनके पुत्र राजेश गोयल, देसराज गोयल, बहू रीना, भतीजे अशोक कुमार, रिंकू तथा पोते साहिल गोयल और कमलेश गोयल ने पार्थिव शरीर को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए मेडिकल कॉलेज बठिंडा को दान कर दिया। शरीरदानी की अर्थी को बहुओं, बेटियों और पोतियों ने कंधा दिया। फूलों और गुब्बारों से सुसज्जित एंबुलेंस को खनौरी शहर में सम्मानपूर्वक ले जाया गया। इस दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के सेवादारों और साध-संगत ने ‘शरीरदानी माता बोहती देवी इन्सां अमर रहें’ के नारों के साथ भावभीनी विदाई दी। Body Donation
रीडर दिलबाग सिंह ने दिखाई एंबुलेंस को हरी झंडी
इस अवसर पर नम्र सेवादार रमेश इन्सां ने शरीरदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए परिवार के इस प्रेरणादायी निर्णय की सराहना की। नायब तहसीलदार के रीडर दिलबाग सिंह ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर रणजीत सिंह नंबरदार (खनौरी), नगर पंचायत खनौरी के प्रधान बलजिंदर सिंह, वकील सिंह क्लर्क, सोमनाथ, प्रदीप कुमार, पूजा सहित बड़ी संख्या में रिश्तेदार और साध-संगत उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:– सेवादार एडवोकेट अरविंद सिंह इन्सां द्वारा रक्तदान मानवता की मिसाल















