हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Haryana Board Paper Leak: 10वीं के गणित का पेपर लीक मामले में दो छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    Haryana Board Paper Leak
    Haryana Board Paper Leak: पेपर लीक मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी देते शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार। छाया: नितिन।

    दो सुपरवाइजरों के खिलाफ भी एक्शन, दोनों निलंबित किए जाने की सिफारिश

    भिवानी (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Haryana Board Paper Leak: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान उस वक्त हडकंप मच गया, जब गणित विषय का प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला चरखी दादरी जिले के गांव रानीला स्थित परीक्षा केंद्र का है। घटना की जानकारी मिलते ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने त्वरित एक्शन लेते हुए न केवल केंद्र पर छापेमारी की, बल्कि संलिप्त पाए गए छात्रों, शिक्षकों और सुरक्षाकर्मियों पर गाज गिराई है।

    इस बारे में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया कि पेपर लीक की कोशिश को नाकाम करने में बोर्ड की नई तकनीक बेहद कारगर साबित हुई। जैसे ही प्रश्न पत्र की फोटो वायरल हुई, उस पर अंकित क्यूआर कोड और अल्फा न्यूमेरिक कोड के जरिए चंद मिनटों में यह पहचान कर ली गई कि पेपर किस केंद्र और किस कमरे से बाहर आया है। उन्होंने बताया कि पेपर लीक मामले में दो छात्रों और दो सुपरवाइजरों समेत कुल सात लोगों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया है। सुपरवाइजर विनोद और राजबीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें निलंबित करने की सिफारिश की गई है।

    वही केंद्र पर तैनात पूरे स्टाफ को भविष्य के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। साथ ही केंद्र अधीक्षक और उप-केंद्र अधीक्षक पर भी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई तय मानी जा रही है। यही नहीं सुरक्षा में चूक को लेकर दादरी एसपी ने भी कड़ा रुख अपनाया है। परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में हेड कांस्टेबल नरेश और ईएचसी जयकिशन को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बोंद कलां थाने के एसएचओ और संबंधित एसपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। Haryana Board Paper Leak

    यह भी पढ़ें:– Bhiwani Fire News: भिवानी में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, तीन बच्चों व तीन महिलाओं को सुरक्षित निकाला