हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश संगरिया के से...

    संगरिया के सेवादारों ने की भूख-प्यास से व्याकुल बेसहारा व मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की पहचान की अपील

    Sangaria News
    संगरिया के सेवादारों ने की भूख-प्यास से व्याकुल बेसहारा व मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की पहचान की अपील

    संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। एक बार फिर इंसानियत का चेहरा सामने आया है। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने भूख और प्यास से व्याकुल एक बेसहारा और मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। मामले के अनुसार, टेम्पो चालक सेवादार भाई सुरेश इन्सां को डबवाली रोड पर यह व्यक्ति मिला। सेवादार भाई ने उसकी सार संभाल करते हुए तुरंत चाय पानी पिलाया और इसकी सूचना अन्य सेवादारों को दी। सूचना मिलते ही लाल चंद इन्सां, महेश गोयल इन्सां और लवली गर्ग इन्सां मौके पर पहुंचे। Sangaria News

    सेवादारों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाना में भी दी ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए सेवादार भाई उसे मानवता भलाई केंद्र लेकर गए उनकी शेविंग कर उसका हुलिया सुधारा। सेवादारों द्वारा किए गए इस निस्वार्थ सेवा और उपचार के बाद बुजुर्ग की मानसिक स्थिति में सुधार देखने को मिला। हालत में सुधार होने पर बुजुर्ग ने अपनी पहचान उजागर की। उन्होंने अपना नाम राजू निवासी मोगा पंजाब बताया। इस व्यक्ति के एक कान पर चोट का निशान भी है। सेवादारों ने इसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।

    सेवादारों के इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। इस कार्य में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार गुरचरण खोसा इन्सां, लवली गर्ग इन्सां, सोनू गोयल इन्सां, अमराराम इन्सां, सुखदेव इन्सां, सुरेन्द्र जग्गा इन्सां,  का सहयोग रहा। सेवादारों ने अनुरोध करते हुए कहा कि यदि इस व्यक्ति या इनके परिवार के बारे में किसी को भी कोई जानकारी मिले, तो इन मोबाईल नंबरों 9413714295 या 9413514414, 8005630276 पर जानकारी दें। Sangaria News