हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    Buffalo Theft Case: भैंस चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Buffalo Theft Case: भिवानी के सदर थाना पुलिस ने प्लॉट में बंधी भैंस चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शहीद भगत सिंह कॉलोनी निवासी राज सिंह ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपने मकान के पास एक प्लॉट में भैंस बांध रखी थी। 13 जनवरी को सुबह जब वह प्लॉट में गया तो वहां से उसकी भैंस चोरी मिली। जिस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर सदर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। Bhiwani News

    इस मामले में कार्रवाई करते हुए सदर थाना के मुख्य सिपाही कबूल सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लुधियाना निवासी अजय व खरकड़ी फाटक क्षेत्र निवासी रवि व प्रिंस के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी तथा चोरी की गई भैंस को बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे। Bhiwani News