कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Rape Case: महिला से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 28 फरवरी को कस्बा निवासी महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार महिला अपराध में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान ने दुष्कर्म की घटना में वांछित आरोपी समीर निवासी मोहल्ला अफगानान कस्बा कैराना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:– Kairana Market News: होली-रमज़ान में बाजारों में अव्यवस्था, लोगों को हो रही परेशानी















