हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब धूरी हलके के ...

    धूरी हलके के 13 गांवों के परिवारों को मुआवजा राशि के मंजूरी पत्र वितरित

    Dhuri News
    Dhuri News: प्रभावित परिवारों को मुआवजे के मंजूरी पत्र सौंपते ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह।

    बरसातों में क्षतिग्रस्त मकानों के लिए राहत राशि प्रदान

    • कोई भी योग्य परिवार सहायता से वंचित नहीं रहेगा: ओ.एस.डी

    धूरी (सच कहूँ/रवि गुरमा/सुरेन्द्र सिंह)। Dhuri News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके के 13 गांवों के 193 प्रभावित परिवारों को बरसातों के दौरान क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजे के रूप में कुल 1 करोड़ 7 लाख रुपये के मंजूरी पत्र सौंपे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार जनता की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। Dhuri News

    उन्होंने बताया कि जिन परिवारों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्रति परिवार 1 लाख 20 हजार रुपये की राहत राशि दी गई है, जबकि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों वाले परिवारों को 40 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के संयुक्त प्रमुख सचिव संदीप सिंह गाढ़ा, एस.डी.एम. धूरी डॉ. इसमत विजय सिंह, ऋषभ बांसल, मुख्यमंत्री फील्ड अफसर अरविंद कुमार, पुष्पिंदर शर्मा, रमनदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। Dhuri News

    यह भी पढ़ें:– Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ में पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी से हड़कंप