भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani Bank Loan Fraud Case: भिवानी जिला अनुसंधान इकाई भिवानी की टीम ने बैंक लोन धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता संदीप वरिष्ठ अधिकारी उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, बालाजी कॉम्पलेक्स, पुराना बस स्टैंड के पास स्थित शाखा में कार्यरत लोन अधिकारी अनिल व अन्य आरोपियों ने मिलकर लोन प्रक्रिया में धोखाधड़ी की। आरोपियों ने योजना बनाकर 29 लोन आवेदकों के फर्जी केवाईसी दस्तावेज तैयार किए और उनके नाम पर 29 लोन खाते खोले गए। प्रत्येक खाते पर लगभग 2 लाख का लोन स्वीकृत करवाया गया। आरोपियों ने लोन प्रक्रिया के दौरान आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज अन्य व्यक्तियों के लगाकर फर्जी केवाईसी की तथा लोन की राशि अपने रिश्तेदारों व परिचितों के खातों में डलवा दी। इस प्रकार आरोपियों द्वारा 29 खातों के माध्यम से कुल 58 लाख की धोखाधड़ी की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। Bhiwani Bank Loan Fraud
इस मामले में कार्रवाई करते हुए जिला अनुसंधान इकाई के एएसआई विजेंद्र सिंह ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव कायला निवासी मनवीर तथा स्थानीय न्यू विद्या नगर निवासी लोकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से धोखाधड़ी से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी लोकेश के कब्जे से एक मोबाइल फोन व 65 हजर की नकद राशि बरामद की गई। इस मामले में मुख्य आरोपी अनिल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है तथा उससे 93 हजार 300 की नकद राशि बरामद की जा चुकी है। पुलिस द्वारा रिमांड अवधि के दौरान इस धोखाधड़ी में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है तथा उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। Bhiwani Bank Loan Fraud Case
यह भी पढ़ें:– गीता कॉलोनी पुलिस ने चोरी के मामले में एक गिरफ्तार किया















