हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home खेल BCCI Naman Aw...

    BCCI Naman Awards 2026: बीसीसीआई नमन अवॉर्ड विजेताओं की सूची जारी, द्रविड़, बिन्नी व मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

    BCCI Naman Awards
    BCCI Naman Awards 2026: बीसीसीआई नमन अवॉर्ड विजेताओं की सूची जारी, द्रविड़, बिन्नी व मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

    BCCI Naman Awards 2026: मुंबई। Board of Control for Cricket in India भारतीय क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और योगदानकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए 15 मार्च को नई दिल्ली में वार्षिक BCCI Naman Awards आयोजित करेगा। इस समारोह में अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और आयु-वर्ग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। BCCI Naman Awards

    इस वर्ष के समारोह में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों—Roger Binny और Rahul Dravid—को खेल में उनके लंबे और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं भारत की पूर्व महिला कप्तान Mithali Raj को महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा।

    रोजर बिन्नी को 1983 क्रिकेट विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है, जहां वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। खेल से संन्यास लेने के बाद भी उन्होंने कोच, चयनकर्ता और प्रशासक के रूप में क्रिकेट को दिशा देने का काम किया। दूसरी ओर, राहुल द्रविड़ को उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के साथ-साथ कोच के रूप में भारतीय टीम को नई सफलता दिलाने के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

    मौजूदा सितारों को भी मिलेगा सम्मान | BCCI Naman Awards

    भारतीय पुरुष टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान Shubman Gill को 2024-25 सत्र के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार से नवाजा जाएगा, जो वर्ष के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर को दिया जाता है। वहीं भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज Smriti Mandhana को पांचवीं बार सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का सम्मान मिलने जा रहा है।

    इसके अलावा भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह की एक खास आकर्षण हाल के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने वाली भारतीय टीमों का सम्मान होगा। इसमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, टी20 विश्व कप 2026, महिला विश्व कप 2025, तथा पुरुष और महिला अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीमों को विशेष सम्मान दिया जाएगा।

    अन्य प्रमुख पुरस्कार विजेता

    सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर: स्मृति मंधाना

    महिला वनडे में सर्वाधिक विकेट: दीप्ति शर्मा

    महिला वनडे में सर्वाधिक रन: स्मृति मंधाना

    सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (पुरुष): हर्षित राणा

    सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (महिला): एन. श्री चरणी

    घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर: उल्हास गांधे

    इसके अलावा रणजी ट्रॉफी, कूच बिहार ट्रॉफी, विजय मर्चेंट ट्रॉफी और कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी सहित कई घरेलू प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। BCCI Naman Awards