हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी होटल में मिली...

    होटल में मिली कपल की लाश, एक नाबालिग

    Accord Hospital Staff two Nurse Died

    New Delhi: दिल्ली के द्वारका के एक होटल में कपल की लाश पंखे से लटकी मिली है। घटना की प्राथमिक जांच के बाद फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या का मामला ही मान रही है। लड़के की उम्र 17 साल है और वह कक्षा 12 का स्टूडेंट है वहीं, लड़की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं। दोनों ने होटल रूम ओयो ऐप के जरिए बुक किया था। कमरे में किसी तरह के जबरन घुसने के निशान पुलिस को नहीं मिले हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी ऐंगल से मामले की जांच हो रही है।

    द्वारका के सेक्टर-17 स्थित होटल में की थी एंट्री

    पुलिस के मुताबिक, कपल ने गुरुवार को दिन में करीब डेढ़ बजे द्वारका के सेक्टर-17 स्थित होटल में एंट्री की थी। होटल कर्मियों ने रूम सर्विस के लिए कई बार उनके कमरे की बेल बजाई, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर उन्हें कुछ गलत होने की आशंका हुई। शाम 5 बजे होटल मैनेजर ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

    पंखे से लटकी हुई मिलीं लाशें

    पुलिस ने होटल पहुंच जब कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर दोनों की लाशें पंखे से लटकी हुई मिलीं। पुलिस ने होटल में रूम लेते वक्त जमा किए गए दोनों के आईडी कार्ड को सीज कर दिया. मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। जांच अधिकारी ने बताया कि जनकपुरी निवासी लड़का नाबालिग था और एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।