हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मलेरकोटला में...

    मलेरकोटला में तीन नकली पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    Malerkotla News
    सांकेतिक फोटो

    विदेशी पिस्टल, नकली वर्दी और आईडी बरामद

    मलेरकोटला (सच कहूँ न्यूज)। Fake Police News: पंजाब पुलिस ने मलेरकोटला क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने आए तीन नकली पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से तीन विदेशी पिस्टल, पुलिस की वर्दी और नकली आईडी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन जिले के मेहंदीपुर निवासी रणबीर सिंह उर्फ दीपा, बल्टोहा निवासी हरप्रीत सिंह और मेहंदीपुर निवासी गुरलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रणबीर सिंह को पहले गिरफ्तार किया गया था, जो पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को धमकाता था। पूछताछ में उसने बताया कि उसके दो साथी भी बड़ी वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं।

    एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने नाभा रोड पर बागड़िया के पास ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को पकड़ा। उनसे मौके पर दो पिस्टल, नकली आईडी और पुलिस की वर्दी बरामद हुई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके पास इंपोर्टेड पिस्टल कहां से आए और उनके तार कहां-कहां जुड़े हैं। एसएसपी ने कहा कि आरोपी पुलिस वर्दी पहनकर लोगों को धमकाते थे और दूसरे जिलों में वारदात करने की योजना बनाते थे ताकि अपने गांव लौटकर पकड़े न जा सकें। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने मलेरकोटला, पटियाला और संगरूर में वारदात करने की योजना बनाई थी। Malerkotla News

    यह भी पढ़ें:– Theft News: मंदिर व मोबाइल दुकान में चोरी का चंद घंटों में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार