गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। सीआईए डबवाली, सदर थाना डबवाली तथा चौकी गोरीवाला पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए गांव अहमदपुर दारेवाला में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल आरोपी पुत्र राम सिंह निवासी अहमदपुर दारेवाला को काबू कर लिया है। सदर थाना प्रभारी एसआई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 06 अप्रैल को गुरदास सिंह निवासी अहमदपुर दारेवाला ने बयान दिया था कि वह अपने पिता की मृत्यु के बाद अपनी माता के साथ अपने नाना जसवंत सिंह के घर पर रहता है। जो उसकी माता ने अपने हिस्से की जमीन बेचकर अहमदपुर दारेवाला में जमीन खरीद रखी है। जिस जमीन को लेकर उसके मामा राम सिंह व नाना जसवंत सिंह के साथ विवाद चल रहा था। Sirsa News
05 अप्रैल को रात करीब 9.30 बजे वह अपने नाना जसवंत सिंह व मामा गुरविंदर सिंह के साथ खेत में पानी लगाने के लिए बिज्जूवाली की तरफ जा रहे थे। आरोपी राम सिंह पीछे से अपनी जीप लेकर आया और उसके नाना जसवंत सिंह को टक्कर मार दी। जिससे उसके नाना के सिर, दोनों पैर व शरीर पर चोटें लगी। घायल को नागरिक अस्पताल मंडी डबवाली ले गए। जहां से उन्हें एम्स बठिंडा रेफर कर दिया।
बठिंडा ले जाते समय जसवंत सिंह की मौत हो गई। शिकायतकर्ता गुरदास सिंह के बयान के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डबवाली के निर्देशानुसार सीआईए डबवाली, थाना सदर डबवाली व चौकी गोरीवाला की टीमों ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी को काबू कर लिया। Sirsa News















