रामराज (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Ramraj News: महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना रामराज में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के तहत मार्डन इंटर कॉलेज, रामराज की कक्षा 10वीं की मेधावी छात्रा कुमारी आकांक्षा को एक दिन के लिए कार्यवाहक प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। Ramraj News
थानाध्यक्ष रवेंद्र सिंह यादव ने आकांक्षा का थाना परिसर में स्वागत किया और उन्हें पुलिस टीम से परिचित कराया।
छात्रा आकांक्षा, जो ग्राम टिकौला की निवासी हैं, ने इस दौरान थाना परिसर में जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
अपने कार्यकाल के दौरान आकांक्षा ने थाने के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों जैसे मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कक्ष, जीडी कार्यालय और बंदी हवालात का निरीक्षण किया। साथ ही मिशन शक्ति केंद्र के रजिस्टरों की भी जांच की गई।
इस अवसर पर मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी वरिष्ठ उप निरीक्षक जय सिंह नागर एवं महिला कांस्टेबल शीतल ने छात्रा और उनके साथ आई अध्यापिकाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। Ramraj News
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ का विकास करना तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। थाना रामराज पुलिस द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:– अपराध शाखा – 2 की टीम ने 30 मार्च को जठलाना में प्लाइवुड फैक्ट्री पर हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार















