हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बस ड्राइवर व ...

    बस ड्राइवर व पुलिस कर्मी के बीच हुआ विवाद, रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम

    Rohtak News
    Rohtak News: नए बस स्टैंड पर चक्का जाम करते रोडवेज कर्मचारी

    पुलिस द्वारा एक तरफा कारवाई करने को लेकर जताया विरोध, रोडवेज के चक्का जाम से लोग परेशान, बस स्टैंड पर आवागमन पूरी तरह से प्रभावित

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज़)। Rohtak News: दिल्ली बस डिपो की बस के ड्राइवर व पुलिसकर्मी के बीच साइड को लेकर हुई आपस में हाथापाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस द्वारा एक बस चालक के खिलाफ एक तरफा कारवाई करने के विरोध में बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया। इस दौरान बस स्टैड पर पूरी तरह से आवागमन प्रभावित रहा, वहीं लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरा दिन बस स्टैंड पर जाम लगा रहा। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, लेकिन रोडवेज कर्मचारियों ने जाम खोलने से मना कर दिया। Rohtak News

    रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि जब बस चालक व पुलिस कर्मी के बीच विवाद हुआ है तो पुलिस ने बस चालक के खिलाफ एक तरफा कारवाई क्यो की। पुलिस कर्मी के खिलाफ भी मामला दर्ज होना चाहिए। दरअसल मंगलवार दोपहर को दिल्ली बस डिपो की बस रोहतक बस स्टैंड के बाहर पहुंची तो वहां एक गाडी मौजूद थी, जिसने बस ड्राइवर यशपाल के साथ साइड को लेकर झगडा शुरू कर दिया। गाडी में सवार युवक जिसका नाम सतीश जो अपने आप को एसपी का रीडर बताकर धौंस दिखाने लगा। सतीश ने यशपाल के साथ मारपीट की और उसके खिलाफ शिकायत भी दे दी। पुलिस ने ड्राइवर यशपाल के खिलाफ तो गैर जमानती केस दर्ज कर लिया, लेकिन सतीश के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके विरोध स्वरूप बुधवार सुबह रोडवेज कर्मचारियों ने नए बस स्टैंड पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया। Rohtak News

    इस दौरान ना तो कोई बस स्टैंड में घुसने दी और ना ही कोई बस को बाहर जाने दिया गया। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सतीश के खिलाफ भी कारवाई नहीं होती है तब वह वह जाम को नहीं खोलेगे। समाचार लिखे जाने तक रोडवेज कर्मचारियों का जाम जारी रहा। रोडवेज कर्मचारियों के जाम के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं प्राइवेट बस चालकों ने जमकर चांदी कूटी। रोडवेज कर्मचारियों ने चेताया कि अगर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– मिशन शक्ति 5.0 के तहत मेधावी छात्रा बनी एक दिन की कार्यवाहक प्रभारी