हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा वैन से बच्चे ...

    वैन से बच्चे की मौत के मामले में आरोपी वैन चालक गिरफ्तार

    Gurugram
    सांकेतिक फोटो

    वैन बैक करते समय बच्चा कुचला गया था

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram: लापरवाही से वैन पीछे करते समय आठ साल के बच्चे पर वैन चढ़ने से मौत के मामले में आरोपी वैन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान राकेश निवासी मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई है। बता दें कि छह अप्रैल 2026 को थाना भोंडसी क्षेत्र में मारुति कुंज में एक बच्चे की वैन तले आकर मौत हो गई थी। यह हादसा उस समय हुआ, जब वैन चालक वैन को बैक कर रहा था। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने लापरवाही से वैन चलाने व बच्चे की मौत का केस दर्ज किया। बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि वह श्याम कुंज मारुति कुंज भोंडसी में किराए पर रहता है। Gurugram

    छह अप्रैल को उसका लडका शिवांश त्रिपाठी उम्र आठ वर्ष स्कूल से आने के बाद किराना की दुकान पर गया था। वहां से वापस आते समय उनकी गली में एक स्कूल वैन वाला वैन को पीछे कर रहा था। लापरवाही से चलाकर पीछे लेते हुए उसने उसके लडके को टक्कर मार दी, जिससे उसका लडका नीचे जमीन पर गिर गया। उसके बाद वैन उसके लडके के ऊपर चढ़ गई। जिसने लगी चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। शिकायत पर थाना भोंडसी, गुरुग्राम में केस दर्ज किया। थाना भोंडसी की पुलिस टीम ने आरोपी वैन चालक को बुधवार को काबू किया है। आरोपी की पहचान राकेश निवासी गांव मांगुरा जिला मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जा से वैन बरामद की गई है। Gurugram

    यह भी पढ़ें:– अथर्वा यूनिवर्सिटी में ‘RHYTHM ’26’ का आगाज़, चार दिन तक चलेगा सांस्कृतिक उत्सव