भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी सदर थाना पुलिस ने गांव खरक कला में इंडस कंपनी के टावर से बैटरी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरएस सिक्योरिटी में सुपरवाइजर द्वारा सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि इंडस कंपनी का एक टावर गांव खरक कला में स्थित है। 29 मार्च 2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टावर के कमरे का ताला तोडकर 24 बैटरियां चोरी कर ली गई थीं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। Bhiwani News
इस मामले में कार्रवाई करते हुए खरक कला पुलिस चौकी के सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार ने दोनों आरोपियों को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान झज्जर के खाचरौली निवासी अंंकित तथा चरखी दादरी के बलाली निवासी अरविंद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोटरसाइकिल की किस्त भरने के लिए उन्होंने बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी अंकित छात्र है जबकि अरविंद खेती-बाड़ी का कार्य करता है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड अवधि पूर्ण होने के पश्चात आरोपियों को पुन: न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। Bhiwani News
यह भी पढ़ें:– वैन से बच्चे की मौत के मामले में आरोपी वैन चालक गिरफ्तार















