हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सेंट आरसी स्क...

    सेंट आरसी स्कूल में सीनियर वर्ग के मेधावियों को किया गया सम्मानित

    Kairana News
    Kairana News: सेंट आरसी स्कूल में सीनियर वर्ग के मेधावियों को किया गया सम्मानित

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: बुधवार को कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में शैक्षिक सत्र 2025-26 में सीनियर वर्ग में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। कक्षा 09 वर्ग-अ में मौहम्मद शमी प्रथम, मौहम्मद कैफ द्वितीय व अमन सैफी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग-ब में अपर्णा प्रथम, शौर्य द्वितीय तथा अयान तृतीय स्थान पर रहें। कक्षा-11 पीसीएम वर्ग में प्रसिद्धि प्रथम, अर्णव द्वितीय व चित्रक तृतीय, पीसीबी वर्ग में उनेजा प्रथम, अरिबा द्वितीय, मिशबाह तृतीय, वाणिज्य वर्ग में तन्वी प्रथम, अनम द्वितीय तथा वंश तृतीय स्थान पर रहें। सभी मेधावियों को विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार ने स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। Kairana News

    उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस वार्षिक परीक्षा के माध्यम से हम सभी को सफलता प्राप्त हुई है। आगे आने वाली सभी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त हो इसलिए निरन्तर कठिन परिश्रम, लग्न एवं अनुशासन के साथ अध्ययन जारी रखें। सदैव अपने जीवन में अपने कार्य व समय को प्राथमिकता पर महत्व दे। विद्यालय प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने भी छात्र-छात्राओं को विद्यालय में समय पर आने एवं कक्षा में अनुशासन में रहकर अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान करते हुए ध्यानपूर्वक अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर लोकेन्द्र तोमर, प्रशान्त शर्मा, विवेक चौहान, प्रमोद कुमार, प्रभात गर्ग, प्रदीप कौशिक, शुभम कर्णवाल, कल्पना तोमर, मीनाक्षी चौधरी, संध्या शर्मा आदि उपस्थित रहें। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– टावर से बैटरी चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार