हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश रुपाणा की सरो...

    रुपाणा की सरोज की शानदार उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

    Sirsa News

    पास की यूजीसी नेट परीक्षा

    नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। गांव रुपाणा निवासी एमए इतिहास की छात्रा सरोज पुत्री बलबीर सिंह ने दिसंबर 2025 में आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा को सफलतापूर्वक क्वालिफाई कर लिया है। इस शानदार उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। सरोज की इस सफलता को लेकर कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें विशेष रूप से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कॉलेज संचालक राजेश कुमार, डायरेक्टर वेद प्रकाश गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ. कृष्ण लाल गुप्ता सहित इतिहास विभाग के सभी प्राध्यापक एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने छात्रा सरोज तथा उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। बता दें कि सरोज जमाल के एक निजी कॉलेज की छात्रा है। Sirsa News