हमसे जुड़े

Follow us

29.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home देश Farmers News:...

    Farmers News: डबवाली की लोहगढ़ मंडी में किसानों-मजदूरों को भारी परेशानी, आंदोलन की चेतावनी

    Sirsa News
    Farmers News: डबवाली की लोहगढ़ मंडी में किसानों-मजदूरों को भारी परेशानी, आंदोलन की चेतावनी

    टोकन सिस्टम ठप, सर्वर बार-बार फेल, खरीद प्रक्रिया प्रभावित | Dabwali News

    Farmers News: डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। उपमंडल के गांव लोहगढ़ स्थित अनाज मंडी में इन दिनों अव्यवस्था के चलते किसानों और मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में लागू व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई नजर आ रही हैं, जिससे खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। किसान घंटों अपनी फसल लेकर इंतजार करने को मजबूर हैं, लेकिन खरीद कार्य में तेजी नहीं आ रही। Dabwali News

    किसानों का आरोप है कि टोकन सिस्टम बंद पड़ा है और सर्वर बार-बार ठप हो रहा है, जिससे कामकाज बाधित हो रहा है। गांव के किसान जगदीप सिंह ने बताया कि मौजूदा हालातों के कारण न तो समय पर तौल हो पा रही है और न ही फसल की खरीद सुचारू रूप से हो रही है। इससे किसानों को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। Dabwali News