मसीतां के सचखंडवासी जरनैल कौर इन्सां की अस्थियों पर शाह सतनाम जी धाम सरसा के खेतों में किया पौधारोपण
डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। ब्लॉक मसीतां के गांव मसीतां निवासी सचखंडवासी जरनैल कौर इन्सां पत्नी हरनेक सिंह इन्सां के मरणोपरांत उनके परिवारजनों ने उनकी अस्थियों पर शाह सतनाम जी-शाह मस्ताना जी धाम डेरा सच्चा सौदा, सरसा के खेतों में पौधारोपण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सचखंडवासी के पुत्र कर्मजीत इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा द्वारा लगातार मानवता भलाई के 175 कार्य किए जा रहे हैं। Dabwali News
इसी क्रम में अस्थियों से परोपकार मुहिम के तहत उनकी माता की स्मृति में पौधा लगाया गया। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी का संदेश है कि मानव अस्थि अवशेषों पर पौधारोपण कर पर्यावरण को शुद्ध और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है। यह पहल न केवल दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि देती है, बल्कि समाज को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और प्रेरित करती है। परिवार द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है। Dabwali News















