हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बॉर्डर से गुज...

    बॉर्डर से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन व व्यक्ति की करें गहन जांच:एसपी

    Kairana News
    Kairana News: बॉर्डर से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन व व्यक्ति की करें गहन जांच: एसपी

    एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु कैराना में पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

    • यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना ब्रिज पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: विगत सोमवार शाम एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से कैराना के बाजारों में पुलिस बल के साथ में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने कस्बे के मुख्य बाजार, संवेदनशील क्षेत्रों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों तथा सार्वजनिक स्थलों का गहन निरीक्षण किया तथा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित करके उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। Kairana News

    साथ ही, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें तथा क्षेत्र में सतत पुलिस उपस्थिति बनाए रखी जाए। एसपी ने कस्बे से गुजर रहे संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कराई तथा बिना वैध कागजात के चलने वाले वाहनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एएसपी सुमित शुक्ला, सीओ हेमंत कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री, अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई विनोद राघव आदि मौजूद रहे।

    पैदल गश्त के पश्चात बॉर्डर पर पहुंचे एसपी, पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश

    कस्बे के बाजारों एवं प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त करने के पश्चात एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना ब्रिज पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुलिसकर्मियों द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान का गहन निरीक्षण किया। एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया कि दो प्रदेशों का सीमा क्षेत्र होने के कारण यहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन एवं व्यक्ति की सघनता से जांच की जाए। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्यवाही की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। Kairana News

    उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। एसपी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, कांस्टेबल रामकुमार, कुसुमवीर व लोकेश शर्मा मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस: पुलिस उपायुक्त केशव चौधरी ने रैली को दिखाई झंडी