हमसे जुड़े

Follow us

29.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home राज्य पंजाब घरेलू कलह से ...

    घरेलू कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या

    Sunam News
    Sunam News: मृतक युवक राजू सिंह की फाइल फोटो।

    पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    • पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

    सुनाम उधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam News: निकटवर्ती गांव मैदेवास के एक युवक द्वारा घरेलू कलह से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक के भाई कुलवीर सिंह ने बताया कि उसके भाई राजू सिंह (32) पुत्र दर्शन सिंह और उसकी पत्नी पिंकी के बीच शादी के बाद से ही अक्सर विवाद रहता था। कुछ समय पहले पिंकी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। कुलवीर सिंह के अनुसार, राजू सिंह अपनी पत्नी को वापिस लाने के लिए ससुराल गया, लेकिन वहां से उसे मना कर दिया गया। Sunam News

    इससे आहत होकर बीती रात करीब आठ बजे उसने जहरीली वस्तु निगल ली। घटना का पता चलते ही परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए सुनाम के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। थाना धर्मगढ़ के सहायक थाना प्रभारी गुरभेज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी पिंकी, रिश्तेदार अमृत और संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। Sunam News

    यह भी पढ़ें:– भाजपाईयों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को अर्पित किए श्रद्धासुमन