हमसे जुड़े

Follow us

9.8 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पीएम मोदी का ...

    पीएम मोदी का स्वागत गुलदस्ते से नहीं, एक फूल से करें

    Welcome, PM, Flower, Bouquet, Narendra Modi, Order, Home Ministry

    गृह मंत्रालय का राज्यों को आदेश

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है जिसके मुताबिक, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर नहीं किया जाएगा। बल्कि खादी के रूमाल में एक फूल रख कर किया जाए, या फिर कोई किताब भी प्रधानमंत्री को भेंट कर सम्मान दर्शाया जा सकता है।

    गृह मंत्रालय द्वारा सभी राज्य सरकारों के मुख्य सचिव और संघशासित क्षेत्र के प्रशासकों को भेजे पत्र में प्रधानमंत्री के स्वागत संबंधी उनके अनुरोध का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से शुभ कामना स्वरूप पुष्प गुच्छ देने के बजाय पुस्तक भेंट करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि पढ़ने से ज्यादा आनंद किसी और काम में नहीं आता और ज्ञान से बड़ी कोई ताकत नहीं है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।