नयी दिल्ली (वार्ता) राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उगादि, गुड़ी पड़वा तथा नवरात्र की देशवासियों को बधाई और शुभकानाएं दी श्री कोविन्द ने ट्वीट कर कहा ‘चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चैती चांद, नवरेह और साजिबू चेरोबा के अवसर पर देश-वासियों को बधाई और शुभकामनाएं। ये पर्व, हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के लिए खुशियां लाने वाले और उनके बीच परस्पर भाई-चारे की भावना को मज़बूत करने वाले हों।’ श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा ‘नव संवत्सर और नवरात्रि की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। विक्रम संवत 2075 सबके जीवन में सुख, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।’ प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा ‘उगादि की बधाई! यह वर्ष हम सब के जीवन में खुशियां और अच्छे स्वास्थ्य लेकर आये।’ उन्होंने कहा ‘महाराष्ट्र के सभी बहनों और भाईयों को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले साल में आप सभी के सपने और आकांक्षाएं पूरी हों।’
ताजा खबर
शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमिटी की खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर
मेरठ (रकम सिंह)। शाह सतना...
देश की प्रगति में निटरा का महत्वपूर्ण योगदान: गिरिराज सिंह
गाजियाबाद(सच कहूं/रविन्द्...
आरसीए एडहॉक कमेटी को जो जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने सौंपी है, उसे वह सफलतापूर्वक पूरा करेगी: डॉ. मोहित
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट ए...
“स्नातकोत्तर-दीक्षांत-विदाई-समारोह” में पीजी छात्रों को दी भावभीनी विदाई
जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद...
बंदूकों, ग्रेनेड और ड्रोन की बरामदगी के साथ, पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जंग’ के तहत ऑपरेशन तेज़ किए
चंडीगढ़। हाल के वर्षों मे...
सरसा ब्लॉक के जोन-3 के इन सेवादारों ने की जरूरतमंद परिवारों की सहायता
Welfare Work: सरसा। सरसा ...
शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के विद्यार्थियों ने हैदराबाद में सुरों से बांधा समां
राष्ट्रीय कव्वाली प्रति...
शाह सतनाम जी नगर के भगवान सिंह इन्सां शरीरदान कर बने मानवता की मिसाल
अंतिम इच्छा पूरी करते ह...
ऐलनाबाद में बाइक सवार दो हमलावरों ने की फायरिंग, मुनीम के पैर में लगी गोली
बाइक सवार दो हमलावरों ने ...















