हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पेंट फैक्ट्री...

    पेंट फैक्ट्री में आग, जिंदा जले तीन मजदूर

    Fire, Paint Factory, Workers, Burned Alive

    कई मजदूर झुलसे, हालत गंभीर, राई इंडस्ट्रियल क्षेत्र में हुआ हादसा

    सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। राई इंडस्ट्रियल क्षेत्र में स्थित एक पेंट फैक्ट्री में रविवार अल सुबह आग लगने से तीन मजदूर जिंदा जल गए, वहीं कई मजदूर झुलस गए। मृतकों के शव पूरी तरह जल गए हैं, उनकी पहचान नहीं हो पाई है। दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट नंबर 291,92 और 93 में स्थित पेंट फैक्ट्री की छत पर रहने के लिए कुछ कमरे बनाए गए थे। इनमें सिक्युरिटी और लेबर के कुछ लोग रहते थे।

    रविवार अलसुबह सुबह अचानक से फैक्ट्री में आग लग गई। इससे अंदर लोग फंसे रह गए। कुछ लोग ने तो छत से कूदकर जान बचा ली लेकिन कुछ अंदर ही फंसे रह गए। दमकल विभाग की लगभग 10 गाड़ियों ने 35 फेरियां लगाई। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। मृतक बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं लेकिन उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। तहसीलदार व डीएसपी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य चलाया। पुलिस अब फैक्ट्री के अंदर जांच कर रही है।