हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सहारनपुर में ...

    सहारनपुर में बेखौफ बदमाश सरेशाम बालक का अपहरण करके फरार

    child kidnapping

    अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज | child kidnapping

    सहारनपुर (एजेंसी) उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र क्षेत्र  (child kidnapping) में मोटरसाइकिल सवार बदमाश बेखौफ बदमाश शनिवार शाम एक मासूम का अपहरण करके ले गये। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि ढमोला गाँव निवासी इंतजार की पुत्री सात वर्षीय बेटी साजिया अपने करीब डेढ़ साल के आशियान को गोद में लेकर गांव के बाहर सड़क पर खिला रही थी।

    पुलिस अपहरणकर्ताओं की सरगर्मी से तलाश | child kidnapping

    शाम करीब छह बजे मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश आये और बालिका की गोद से बच्चे को छीन कर फरार हो गये। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है । कोतवाली देहात प्रभारी पवन चौधरी ने बताया इंजतार भट्टे पर मजदूरी करता है । पुलिस अपहरणकर्ताओं की सरगर्मी से तलाश कर रही है ।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

    saharanpur child kidnapping