हमसे जुड़े

Follow us

15.3 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home विचार लेख जिंदगी से हार...

    जिंदगी से हार न मानने वाले अटल योद्धा का अंत

    Endless warrior approved by life

    भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी आखिरकार काल से रार नहीं ठान पाए और 93 साल की जीवन यात्रा में गुरुवार 16 अगस्त शाम 5: 05 मिनट पर नई दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस लिया। 11जन को उन्हें भर्ती कराया गया था। 65 दिनों तक नई दिल्ली के एम्स में जीवन और मौत से संघर्ष करते हुए लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। राजनीति में एक ऐसी रिक्तता एंव शून्यता छोड़ चले गए जिसकी भराई भारतीय राजनीति के वर्तमान एवं इतिहास में संभव नहीं। वह प्रमुख राष्टवादी अधिनायक थे। राजनीति में उन्होंने कभी जाति, धर्म और संप्रदाय को हावी नहीं होने दिया। अयोध्या में ढांचा गिराए जाने के बाद भी उन्होंने बेहद अफसोस जाहिर किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रतिपक्ष के राजनेता भी एम्स उन्हें देखने पहुंचे। भारत के राजनीतिक इतिहास में शायद ही उनका कोई विरोधी रहा हो। बाजपेयी का देश के लिए जो योगदान रहा उसे भूलाया नहीं जा सकता। देश के विकास में कभी राजनीतिहित आड़े नहीं आने दिया। विकास के लिए अगर किसी दूसरे दल ने अच्छी नीतियां बनाई हैं तो अटल ने उसे अपनी सरकार में भी आगे बढ़ाया। उनके चरित्र में एक अडिगता के साथ अटलता थी। पोखरण परीक्षण उनके इसी स्थिर व्यक्तित्व की पहचान थी। हालांकि इसके बाद अमेरिका के साथ दूसरे देशों ने भारत के खिलाफ आर्थिक और व्यापारिक प्रतिबंध लगाए, लेकिन इसके बाद भी देश ने चुनौतियों का सामना किया।
    आधुनिक भारतीय राजनीतिक इतिहास में अटल बिहारी बाजपेयी का संपूर्ण व्यक्तित्व शिखर पुरुष के रुप में दर्ज है। दुनिया में उनकी पहचान एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रशासक, भाषाविद, कवि, पत्रकार व लेखक के रुप में दर्ज है। स्वाधीनता आंदोलन से लेकर आपातकाल एंव आधुनिक भारत की राजनीति में अटल योद्धा की धूरी भांति अडिग रहे। राजनीति में उदारवाद के सबसे बड़े समर्थक थे। उन्होंने खुद को विचारधारा की कीलों से कभी नहीं बांधा। राजनीति को दलगत और स्वार्थ की वैचारिकता से अलग हट कर अपनाया और जिया। जीवन में आने वाली हर विषम परिस्थितियों और चुनौतियों को स्वीकार किया। नीतिगत सिद्धांत और वैचारिकता का कभी कत्ल नहीं होने दिया। राजनीतिक जीवन के उतार चढ़ाव में उन्होंने आलोचनाओं के बाद भी अपने को फिट किया। राजनीति में धुर विरोधी भी उनकी विचारधाराओं और कार्यशैली के कायल थे और रहेंगे। आपातकाल के दौरान डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की श्रीनगर में मौत के बाद उन्होंने राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका को आगे बढ़ाया।

    अटल जी मूलत: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बटेश्वर गांव के रहने वाले थे। लेकिन पिता कृष्ण बिहारी बाजपेयी मध्य प्रदेश में शिक्षक थे। इसलिए उनका जन्म भी ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। उनकी माता कृष्णा जी थी। लेकिन उत्तर प्रदेश से उनका राजनीतिक लगाव सबसे अधिक रहा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सांसद चुने गए थे। भारत रत्न सम्मान से पूर्व उन्हें श्रेष्ठ सांसद और लोकमान्य तिलक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। साहित्य के प्रति बचपन से उनका लगाव था। बचपन से वे कविताएं लिखते थे। कविताओं को लेकर उन्होंने कहा था मेरी कविताएं जंग का एलान है, पराजय की प्रस्तावना नहीं। वह हारे हुए सिपाही का नैराश्य-निनाद नहीं, जूझते योद्धा का जय संकल्प है। वह निराशा का स्वर नहीं, आत्मविश्वास का जयघोष है। उनकी कविताओं का संकलन ह्यमेरी इक्यावन कविताएं खूब चर्चित हुई। उस संकलन को मुझे भी पढ़ने का सौभाग्य मिला। एक कविता उनकी बेहद चर्चित हुई जिसमें….हार नहीं मानूंगा, रारा नहीं ठानूंगा…खास चर्चा में रही। यह कविता उनके राजनैतिक जीवन की विवशता और दायित्वों के साथ जीवन संघर्ष की ओर इशारा करती हैं। आपातकाल के दौरान जेल में रहते हुए भी उनकी रचनाधर्मिता जारी रही। उनकी एक कविता में आपातकाल की पीड़ा साफ झलकती है। जिसे उन्होंने जेल में रहते हुए लिखा। …टूट सकते हैं मगर झुक नहीं सकते। सत्य का संघर्ष सत्ता से। न्याय लड़ता निरंकुशता से…। इस कविता में राजसत्ता की यातना की पीड़ा और भीतर चल रहे द्वंद्व का उल्लेख किया गया। उनकी प्रमुख रचनाओं में मृत्यु या हत्या, काव्य संग्रह अमर बलिदान, कैदी कविराय की कुंडलियां, राजनीति की रपटीली राहें, सेक्युलरवाद और अन्य रचनाएं खास हैं।

    राजनीति में संख्या बल का आंकड़ा सर्वोपरि होने से 1996 में उनकी सरकार सिर्फ एक मत से गिर गई और उन्हें प्रधानमंत्री का पद त्यागना पड़ा। यह सरकार सिर्फ तेरह दिन तक रही। बाद में उन्होंने प्रतिपक्ष की भूमिका निभायी। इसके बाद हुए चुनाव में वे दोबारा प्रधानमंत्री बने। संख्या बल की राजनीति में यह भारतीय इतिहास के लिए सबसे बुरा और काला अध्याय था। हलांकि इस घटना से अटल बिहारी बाजपेयी बिचलित नहीं हुए उन्होंने इसका मुकाबला किया। 16 मई से 01 जून 1996 और 19 मार्च से 22 मई 2004 तक वे भारत के प्रधानमंत्री रहे। अटल जी संघ के संस्थापक सदस्यों में एक थे। 1951 में संघ की स्थापना की गर्इ्र थी। 1968 से 1973 तक जनसंघ के अध्यक्ष रहे। राजनीति से उन्हें कभी-कभी तृष्णा होती थी। लेकिन वे चाहकर भी इससे पलायित नहीं हो सकते थे। क्योंकि विपक्ष उन पर पलायन के साथ विचलित होने की मोहर लगा देता, जबकि अटल जी का व्यक्तित्व कभी पराजय स्वीकार करना नहीं सीखा था। राजनैतिक दायित्वों का डट कर मुकाबला करना चाहते थे। यह उनके जीवन संघर्ष की भी एक जमींनी खूबी थी।
    अटल एक कुशल कवि के रुप में अपनी पहचान बनाना चाहते थे। लेकिन बाद में इसकी शुरुआत पत्रकारिता से हुई। पत्रकारिता ही उनके राजनैतिक जीवन की आधारशिला बनी। उन्होंने संघ के मुखपत्र पांचजन्य, राष्टधर्म और वीर अर्जुन जैसे अखबारों का संपादन किया। अपने कैरियर की शुरूवात पत्रकारिता से किया।1957 में देश की संसद में जनसंघ के सिर्फ चार सदस्य थे। जिसमें एक अटल बिहारी बाजपेयी थे। संयुक्तराष्ट संघ में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए हिंदी में भाषण देने वाले अटलजी पहले भारतीय राजनीतिज्ञ थे। बाजपेयी ने सबसे पहले 1955 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। बाद में 1957 में गोंडा की बलरामपुर सीट से जनसंघ उम्मीदवार के रुप में जीत कर लोकसभा पहुंचे। उन्हें मथुरा और लखनउ से भी लड़ाया गया था लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा था। अटल ने बीस सालों तक जनसंघ के संसदीय दल के नेता के रुप में काम किया। इंदिरा गांधी के खिलाफ जब विपक्ष एक हुआ और बाद में मोरारजी देशाई की सरकार बनी तो अटल को भारत की विदेश नीति बुलंदियों पर पहुंचाने के लिएं विदेश मंत्री बनाया गया। इस दौरान उन्होंने अपनी राजनीतिक कुशलता की छाप छोड़ी।

    बाजपेयी के व्यक्तित्व की एक खास खूबी थी कि उन्होंने रुढ़िवादिता और अंधी गलियों की ओर मुड़ने वाली विचारधाओं का कभी समर्थन नहीं किया। वह हर नयी विचारधारा को गले लगाना चाहते थे। चाहे कम्युनिज्म या फिर कांग्रेस का सि़द्धांत रहा हो, लेकिन उसके साथ यह शर्त रही कि समाज में वह समानता का समर्थन करती हो न कि वाद का, वाद शब्द से उन्हें गहरी घृणा थी। किसी को खुद से अछूत नहीं माना। कम्यूनिज्म को एक विचारधारा के रुप में पढ़ा। इसके बाद वे छात्र राजनीति में आए। जनसंघ में रहने के बावजूद नेहरु के विचारों का समर्थन किया। इंदिरा गांधी के कार्यों की सराहना की थी। 1975 में इंदिरा गांधी सरकार में आपातकाल का विरोध किया था। लेकिन बंग्लादेश के निर्माण में इंदिरा गांधी की भूमिका को सराहा था। उनका साफ कहना था कि जिसका विरोध जरुरी था उसका विरोध किया और जिसकी प्रशंसा चाहिए थी उसे वह सम्मान दिया। अटल हमेंशा से समाज में समानता के पोषक थे।

    nविकास में भी अटल की नीतियां कामयाब रहीं। दक्षिण भारत के सालों पुराने कावेरी जल विवाद का हल निकाला। इसके बाद स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से देश को राजमार्ग से जोड़ने के लिए कारिडोर बनाया। मुख्य मार्ग से गांवों को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना बेहतर विकास का विकल्प लेकर सामने आयी। कोंकण रेल सेवा की आधारशिला उन्हीं के काल में रखी गयी। भारतीय राजनीति में अटल बिहारी बाजपेयी एक अडिग, अटल और लौह स्तभं के रुप में आने वाली पीढ़ी को सिख देते रहेंगे। देश के राजनीतिज्ञों को उनकी नीतियों और विचारधाराओं को सम्मान करना चाहिए। सिर्फ भाजपा ही नहीं अपितु पूरे भारतीय राजनीति के लिए वह सम्माननीय हैं। हमारे बीच से एक अडिग, अटल, श्लाका पुरुष हमेंशा के लिए अलविदा हो गया। भारतीय राजनीति में अटल की भरपाई संभव नहीं है। वह राजनीति के युग पुरुष थे। उनकी रिक्तता हमेंशा के लिए शून्यता में बदल गयी है। आप करोड़ों भारतीयों के दिल में हमेंशा बने रहेंगे। एक विनम्र श्रद्धांजलि, अलविदा अटल। शतशत नमन।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।