हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दस लाख की अवै...

    दस लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

    Udaipur

    उदयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में उदयपुर (Udaipur) जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज एक कंटेनर से अवैध रुप से गुजरात परिवहन की जा रही दस लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की।

    पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर उदयपुर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर नाकेबंदी के दौरान जयपुर नंबर के कंटेनर को रुकवाने का प्रयास किया गया लेकिन चालक कंटेनर को पुन: घुमाकर भगाने लगा।

    इस पर थानाधिकारी इन्द्रजीत परमार ने कंटेनर का पीछा किया। इस दौरान कंटेनर ने थानाधिकारी की गाडी को टक्कर मार दी जिससे उनकी कार एक खड्डे में लटक गई। इसके बाद कंटेनर चालक कंटेनर लेकर भाग गया।

    थानाधिकारी ने पुन: कंटेनर का पीछा किया तो अहमदाबाद रोड़ पर कानुवाडा कट के पास एक कंटेनर खडा मिला। इस पर उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान तिरपाल के नीचे सफेद पाउडर के नीचे हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 231 कार्टून बरामद किये गये जिसकी कीमत करीब दस लाख रुपये बतायी गयी है।

    कंटेनर का चालक एवं उसका खलासी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें