हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश शिवराज की पत्...

    शिवराज की पत्नी को करना पड़ा महिलाओं के आक्रोश का सामना

    Shivraj's wife had to face women's resentment

    लोगों की समस्याएं हल नहीं हो रहीं, इसलिए ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं

    सीहोर (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र सीहोर जिले के बुधनी में उनकी पत्नी साधना सिंह को जनसंपर्क के दौरान कुछ महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। श्रीमती सिंह सोमवार को महिलाओं के साथ बुधनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रहटी में जनसंपर्क के लिए निकली थीं। तभी कुछ महिलाओं ने उन्हें पीने के पानी की समस्या बताते हुए कहा कि पिछले पांच साल से उन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    श्रीमती सिंह ने शांत भाव से उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं इस बात पर अड़ी रहीं कि उनकी समस्या लगातार बनी हुई है। श्रीमती सिंह के साथ चल रही महिलाओं एवं पुरुषों ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्दी समस्या हल हो जाएगी। बुधनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं को लेकर लोगों में खासी नाराजगी है। उन्होंने दावा किया कि लोगों की समस्याएं हल नहीं हो रहीं, इसलिए इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।