हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अन्य खबरें अधिशाषी और सह...

    अधिशाषी और सहायक अभियंता डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Anti-Corruption Department Rajasthan

    आरोपियों द्वारा राशि प्राप्त करते हुये ब्यूरो टीम (Anti-Corruption Department Rajasthan) ने उसे दबोच लिया

    उदयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में भष्टाचार निरोधक विभाग (Anti-Corruption Department Rajasthan) ने उदयपुर में कृषि उपज मंडी समिति के अधिशाषी अभियंता महावीर जैन एवं सहायक अभियंता प्रकाश भाणावत को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार ब्यूरो की जयपुर टीम द्वारा की गयी इस कार्रवाई में परिवादी निर्माण कार्यो के ठेकेदार द्वारा बिल पास करवाने की एवज में आरोपी अधिकारियों द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत ब्यूरो में की गयी। ब्यूरो टीम द्वारा शिकायत के सत्यापन के बाद आज परिवादी को राशि लेकर कृषि मंडी स्थित कार्यालय में भेजा गया। जहां पर आरोपियों द्वारा राशि प्राप्त करते हुये ब्यूरो टीम ने उसे दबोच लिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।