हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home रंगमंच ये है कपिल शर...

    ये है कपिल शर्मा का नया घर, शादी से पहले नए शो की शूटिंग के लिए बिता रहे ज्यादा से ज्यादा समय

    Shooting Spots This Is Kapil Sharmas New Home

    द कपिल शर्मा शो सीजन-2 सोनी टीवी पर 23 दिसम्बर से टेलीकास्ट होगा

    बॉलीवुड। अपनी शादी से पहले कपिल शर्मा पूरा वक्त द कपिल शर्मा शो के सीजन-2 को (Shooting Spots This Is Kapil Sharmas New Home) दे रहे हैं। शो के दोबारा शुरू होने को लेकर एक्साइटेड कपिल ने इसके कुछ एपिसोड्स की शूटिंग शादी से पहले ही निपटाना शुरू कर दिया है। पहले एपिसोड के गेस्ट सलमान खान होंगे जो इस बार शो काे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। कपिल शर्मा के इस शो के सेट की फर्स्ट फोटो सामने आई है, जिसमें लिखा है- शर्मा बंधु सलाह सेंटर। कपिल शो को लेकर कुछ ज्यादा ही गंभीर लग रहे हैं। इसलिए वे शादी से पहले लगातार इस शो के एपिसोड्स की शूटिंग कम्पलीट कर रहे हैं। गौरतलब है कि कपिल 12 दिसम्बर को गर्लफ्रैंड गिन्नी चतरथ से जालंधर में शादी करने जा रहे हैं। इसके बाद अमृतसर और मुंबई में इनके दो रिसेप्शन होंगे।

    शो के पुराने साथियों में से इस बार कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर नजर आएंगे

    फर्स्ट सीजन में ‘लॉटरी’ के किरदार में नजर आईं रोशेल राव इस बार भी ग्लैमर (Shooting Spots This Is Kapil Sharmas New Home) का तड़का लगाएंगी। वे वेस्टर्न अवतार में दिखाई देंगी। रोशेल कहती हैं- पुराने कन्टेंट को साथ लेकर नए के साथ बैलेंस रखना सबसे बड़ा चैलेंज होगा। मैं नई स्टार कास्ट के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।