हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सेना का मनोबल...

    सेना का मनोबल तोड़ने वालों को जनता नहीं करेगी माफ : मोदी

    Raebareli

    सैन्य बलों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास किया | Raebareli

    रायबरेली (एजेंसी)। कांग्रेस को उसके ही किले रायबरेली(Raebareli) से ललकारते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों में विघ्न खड़ा कर कांग्रेस ने सैन्य बलों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास किया जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। लालगंज स्थित रेल कोच फैक्ट्री में जिले के लिये 1100 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘देश को कमजोर करने वाली ताकतों के साथ खड़ी कांग्रेस ने राफेल विमान सौदे पर बखेड़ा खड़ा कर एक बार फिर सैन्य बलों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास किया है।

    कांग्रेस के नेता बयान यहां देते है और तालियां पाकिस्तान में बजती हैं। कांग्रेस को बताना चाहिये कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने के लिये उसे किन देशों का समर्थन मिल रहा है। उन्होने कहा, ‘कुछ लोगों को भारत माता के जयघोष से भी दिक्कत है।

    मोदी पर एक दाग लगाने को बेताब लोगों ने देश की सुरक्षा को भी ताक पर रख दिया है। ऐसे लोगों को सेना,रक्षा मंत्रालय,रक्षा मंत्री,फ्रांस की सरकार सब झूठे लग रहे हैं और जब उच्चतम न्यायालय ने भी राफेल सौदे को लेकर अपना फैसला सुनाया तो उन्होने अदालत को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्हे नहीं पता कि झूठ बोलने वालों पर सत्यवादी ताकतें हमेशा हावी रही है और रहेंगी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।