हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    लंदन में पुलिस ने 106 पर्यावरणविदों को किया गिरफ्तार

    London Police

    लंदन (एजेंसी)

    लंदन में पुलिस ने जलवायु परिवर्तन को लेकर प्रदर्शन कर रहे 106 पर्यावरणविदों को गिरफ्तार किया गया है। महानगर पुलिस सेवा ने शुक्रवार को यह जानकारी ट्विटर पर दी। पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, “आज हमलोगों ने 106 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस तरह से प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किये गये लोगों की संख्या 682 हो गयी है। प्रदर्शन के कारण लोगों को हो रही दिक्कतें स्वीकार्य नहीं है।” उल्लेखनीय है कि पर्यावरणविद लंदन में गत सोमवार से जलवायु परिवर्तन को लेकर प्रदर्शनकर रहे हैं और शहर के विभिन्न इलाकों में यातायात को बाधित कर रहे हैं।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।