हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    फ्रांस में यलो वेस्ट रैली में 28000 लोग हुए शामिल

    Yellow Vest Rally

    मॉस्को (एजेंसी)

    फ्रांस में नवंबर महीने से शुरु होने के बाद शनिवार को समूचे देश में लगातार 23वें सप्ताह यलो वेस्ट रैली में करीब 28000 लोग शामिल हुुए। स्थानीय मीडिया ने गृह मंत्रालय के हवाले से खबर दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 249 लोग हिरासत में लिए गए हैं जबकि पूरे देश में करीब 182 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि ईंधन कर के दामों में बढ़ोतरी के कारण फ्रांस में नवंबर के मध्य में यलो वेस्ट रैली शुरु की गई थी जबकि फ्रांस सरकार ने ईंधन कर को बढ़ाने की योजना वापस ले ली थी तथा देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अन्य उपायों पर विचार किया था। हालांकि इसके बावजूद प्रदर्शनकारी सरकार की नीतियों के विरुध हर सप्ताह सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।