हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश अनंतनाग में ठ...

    अनंतनाग में ठेकेदार को गोली मारी, गंभीर रुप से घायल

    Anantnag

    श्रीनगर (एजेंसी)

    दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में अज्ञात बंदूकधारी ने शनिवार की शाम एक ठेकेदार को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अब्दुल कायूम पंडिथ नाम के ठेकेदार को अज्ञात हमलावर ने अनंतनाग के बीजेबेहारा में स्थित उसके घर के पास शनिवार की शाम गोली मार दी। उन्होंने कहा कि हमले में अब्दुल गंभीर रुप से घायल हो गया। उन्होंने कहा कि घायल को तुरंत अस्पताल ले गया जहां से उसे श्रीनगर के अस्पताल भेज दिया गया। घायल पिपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। हमले के बाद आरोपी बंदूकधारी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरु कर दिया और आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।