हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सनसनीखेज खुला...

    सनसनीखेज खुलासा: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की 11 लड़कियों की हत्या

    11 girls of Muzaffarpur Shelter Home

    शेल्टर होम कांड : तेजस्वी यादव बोले सीएम नीतीश के करीबी और कई मंत्री शामिल

    श्मशान से मिली हड्डियों की पोटली

    नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके सहयोगियों ने 11 लड़कियों की हत्या की थी और एक श्मशान घाट से हड्डियों की पोटली बरामद हुई है। शीर्ष अदालत में दायर अपने हलफनामे में, सीबीआई ने कहा कि जांच के दौरान दर्ज पीड़ितों के बयानों में 11 लड़कियों के नाम सामने आए हैं जिनकी ठाकुर और उनके सहयोगियों ने कथित रूप से हत्या की थी। एजेंसी ने कहा कि एक आरोपी की निशानदेही पर एक श्मशान घाट के एक खास स्थान की खुदाई की गई जहां से हड्डियों की पोटली बरामद हुई है।

    सीबीआई ने एक आवेदन पर हलफनामा दायर करते हुए कहा कि गुड्डू पटेल नाम के एक आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासे वाले तथ्यों के आधार पर, आरोपी की निशानदेही पर श्मशान घाट में एक खास स्थान की खुदाई की गई और मौके से हड्डियों की एक पोटली बरामद हुई है। इस मामले में प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने शुक्रवार को सुनवाई की। वहीं इस मामले में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि, ‘इस पूरे घटना में ब्रजेश ठाकुर के अलावा कई लोग शामिल हैं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि इस केस में नीतीश कुमार के कई करीबी और मंत्री संलिप्त हैं। राज्यपाल को इस सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।

    क्या है था मामला:

    गौरतलब है कि बिहार के मुजफ्फरपुर में एक एनजीओ द्वारा संचालित आश्रय गृह में कई लड़कियों का कथित रूप से दूराचार और यौन उत्पीड़न किया गया था और टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान की रिपोर्ट के बाद यह मुद्दा उछला था। इस मामले की जांच सीबीआई को स्थानान्तरित की गई थी और एजेंसी ने ठाकुर सहित 21 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।
    सीबीआई ने कहा कि जांच के दौरान, जांच अधिकारियों और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं न्यूरो विज्ञान संस्थान द्वारा दर्ज पीड़ितों के बयान में 11 लड़कियों के नाम सामने आए हैं जिनकी आरोपी ब्रजेश ठाकुर तथा उसके सहयोगियों ने कथित रूप से हत्या कर दी थी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।