हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ शराबी ने 9 मा...

    शराबी ने 9 माह के इकलौते बेटे को सड़क पर पटक मार डाला

    Sharaibi killed only son of 9 months

     मां की शिकायत पर बाप के खिलाफ पुत्र की हत्या का मामला दर्ज

    नरवाना(सच कहूँ न्यूज)।
    शहर की इंदिरा कालोनी में एक बेरहम बाप ने शराब के नशे में धुत अपने ही 9 माह के एकलौते बेटे को गली में पटक कर मार डाला। शहर पुलिस ने मां की शिकायत पर बाप के खिलाफ पुत्र की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शहर पुलिस को दी शिकायत में मृतक बच्चे की मां दीपक देवी ने बताया कि उसका पति शराबी है जो बाहर घूमने का आदी है तथा कई-कई माह तक घर नहीं आता। इसी कारण दोनों में आपसी कहासुनी होती रहती है। दीपक देवी ने बताया कि उसका पति राकेश मंगलवार रात जबरदस्ती बच्चे को लेकर अपनी मां के घर इंदिरा

    कालोनी लेकर चला गया जहां उसने अपने बच्चे को शराब के नशे में गली में पटक दिया जिससे 9 माह के अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन व आस-पड़ोस के लोग बच्चे को गंभीर हालात में नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार सुबह नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने नरवाना अस्पताल में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम का सही इंतजाम नहीं होने के कारण रोहतक पीजीआई भेजा। जहां शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। शहर पुलिस ने मृतक बच्चे की मां दीपक देवी के ब्यान पर उसके पति इंदिरा कालोनी निवासी राकेश पुत्र संजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि पिता ने अपने 9 माह के बेटे को गली में पटक कर मार दिया। उन्होंने बताया कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता है जिससे दोनों में कहासुनी होती रहती थी। उन्होंने बताया कि मां दीपक की शिकायत पर इंदिरा कालोनी के राकेश पुत्र संजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।