हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश योगी आदित्यना...

    योगी आदित्यनाथ का ममता पर हमला

    Yogi Adityanath attacks Mamata

    बगदादी से प्रेरित होकर बनना चाहती हैं ‘बगदीदी’लखनऊ

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हिंसा और बवाल के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच पश्चिम बंगाल में रैली करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम ममता बनर्जी पर विवादित बयान देते हुए उनकी तुलना आईएसआईएस सरगना बगदादी से कर दी।

    योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि बगदादी से प्रभावित होकर ‘बगदीदी’ बनने का आपका (ममता बनर्जी) सपना भारत मां के सच्चे सपूत वोट की चोट से तोड़कर रहेंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘बीजेपी से भयभीत ममता बंगाल में सभाओं के मंच तोड़कर, मजदूरों को पीटकर, रैलियां रद्द करवाकर बंगाल को क्या बनाना चाहती हैं? याद रखिये, बंगाल भारत का अभिन्न अंग है, बगदादी से प्रभावित होकर बगदीदी बनने का आपका सपना भारत मां के सच्चे सपूत वोट की चोट से तोड़कर रहेंगे। जय हिंद। जय भारत।’

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।