हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश भव्य जीत के ब...

    भव्य जीत के बाद पहली बार कल गृह प्रदेश पहुंचेगे मोदी

    Mann Ki Baat
    • मां से भी लेंगे आशीर्वाद

    गांधीनगर (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल अपने गृह राज्य गुजात के पहले दौरे पर आएंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भरत पंडया ने आज बताया कि अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान मोदी अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करेंगे और गांधीनगर में अपने छोटे भाई पंकज मोदी के रायसण स्थित घर पर रहने वाली वयोवृद्ध माता हीराबा से मुलाकात कर आगामी शपथ ग्रहण से पहले उनका आशीर्वाद भी लेंगे। पंडया ने बताया कि मोदी आज शाम पांच बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगे। इसके बाद वह वहां खानपुर स्थित जे पी चौक पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में शाम को वह मां से मुलाकात करेंगे और रात्रिविश्राम राजभवन में करेंगे। अगले दिन यानी 27 मई को वह वापस नयी दिल्ली लौट जाएंगे।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।