हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश मोदी और शाह न...

    मोदी और शाह ने आपातकाल का विरोध करने वालों को किया नमन

    Narendra Modi

    नयी दिल्ली (एजेंसी)

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को आपातकाल की 44वीं बरसी के मौके इसका विरोध करने वाले सभी नेताओं और नागरिकों को नमन किया। मोदी ने ट्वीट किया, “ भारत उन सभी महान लोगों को सलाम करता है जिन्होंने आपातकाल का दृढ़तापूर्वक विरोध किया। भारत की लोकतांत्रिक प्रकृति ने एक सत्तावादी मानसिकता पर महत्वपूर्ण विजय प्राप्त की।” केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आपातकाल का विरोध करने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, “ 1975 में आज ही के दिन मात्र अपने राजनीतिक हितों के लिए देश के लोकतंत्र की हत्या की गयी।

    देशवासियों से उनके मूलभूत अधिकार छीन लिए गए, अखबारों पर ताले लगा दिए गए। लाखों राष्ट्रभक्तों ने लोकतंत्र को पुनर्स्थापित करने के लिए अनेकों यातनाएं सहीं। मैं उन सभी सेनानियों को नमन करता हूं। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र पर एक काला धब्बा करार देते हुए ट्वीट किया, “ वर्ष 1975 में, आज के दिन निहित राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए तत्कालीन सरकार द्वारा की गयी आपातकाल की घोषणा, भारत के महान लोकतंत्र पर काला धब्बा है।

    मैं नमन करता हूँ, उन सत्याग्रहियों को जिन्होंने मज़बूती से इस अंधकाल में लोकतंत्र की आग को जलाये रखा था।” गौरतलब है कि आज से 44 वर्ष पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू करने की घोषणा की थी जो कि 21 मार्च 1977 तक रहा था।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।