हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश रेत से भरे डं...

    रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला

    Road Accident

    पन्ना (एजेंसी)

    मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र में रेत से भरे एक डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि रेत से भरा डंपर माधवगंज चौराहे की ओर तेज गति से जा रहा था, उसी समय बाइक से अजयगढ़ की तरफ आ रहे दिनेश रजक (25) निवासी शांति नगर कॉलोनी अजयगढ़ को बुरी तरह से कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के तुरंत बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन तब तक डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

    आक्रोशित लोगों की भीड़ ने सड़क पर चकाजाम करके जमकर हंगामा मचाया। इस बीच पुलिस के डायल 100 वाहन पर भी भीड़ ने पथराव किया। देर रात्रि पुलिस के आला अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर चकाजाम खुल सका। बताया गया है कि रेत के उत्खनन व परिवहन पर रोक होने के बावजूद अजयगढ़ क्षेत्र में केन नदी पर रात्रि के समय मशीनों से रेत का अवैध उत्खनन अभी भी हो रहा है।”

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।