हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश जम्मू कश्मीर:...

    जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में गहरी खाई में गिरी मिनी बस, 10 लोगों की मौत, 7 घायल

     Bus, Collapsed, Trench, Ten, People, Died

    जम्मू कश्मीर, एजेंसी। किश्तवाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी मिनी बस, 10 लोगों की मौत, 7 घायल यह हादसा किश्तवाड़ के सिरगवारी केशवन इलाके में हुआ। सुबह करीब पौने आठ बजे यह हादसा सामने आया। किश्तवाड़, जेएनएन। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां एक सड़क हादसे में 10 लोंगों की मौत की सूचना है। यह हादसा किश्तवाड़ के सिरगवारी केशवन इलाके में हुआ।

    जहां एक मिनी बस के एक गहरी खाई में गिर गई। मिनी बस में करीब 25 यात्री सवार थे। मिनीबस का नंबर जेके-17-6787 बताया जा रहा है। यह हादसा सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ।मिनीबस में क्षमता से कहीं ज्यादा यात्री सवार थे। यह मिनीबस यात्रियों को लेकर केशवन से किश्तवाड़ की तरफ आ रही थी।

    हादसे के बाद किश्तवाड़ अस्पताल में सात लोग लाये गए। इनमें से पांच लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। डीसी किश्तवाड़ ने हादसे में 10 लोगों के मौत की पुष्टि कर दी है। फिलहाल कुछ घायलों को एयरलिफ्ट करने का प्रयास जो रहा है। हादसे में 10 यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों में से अधिकांश लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मरने वालों की संख्या 25 तक पहुंच गई है। लेकिन अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।