हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home देश उप्र: शाहजहां...

    उप्र: शाहजहांपुर में यात्रियों से भरे दो वाहनों पर ट्रक पलटा, 16 की मौत

    UP: Truck overturns on two vehicles filled with passengers in Shahjahanpur, 16 killed

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलेक्टर को पीड़ितों को उचित मुआवजा देने के निर्देश दिए

    • तेज रफ्तार ट्रक के सामने यात्रियों से भरी टेम्पो आ गई, इसे टक्कर मारते हुए ट्रक एक अन्य वाहन पर पलट गया

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मंगलवार सुबह एक ट्रक टेंपो को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े यात्रियों से भरे वैन पर पलट गया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच जख्मी हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए कलेक्टर शाहजहांपुर को पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

    टेंपो को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सुबह 10 बजे एक तेज रफ्तार खाली ट्रक जा रहा था। इसी दौरान अचानक सामने से यात्रियों से भरी टेंपो आ गई। ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन वह टेंपो को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े यात्रियों से भरे एक अन्य वाहन पर पलट गया।