हमसे जुड़े

Follow us

28.7 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ 14वीं एशियन श...

    14वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में आद्या ने जीते दो गोल्ड

    Gold

    हिसार शहर व अपने माता-पिता का किया  नाम रोशन (Gold)

    हिसार(सच कहूँ न्यूज)। कतर दोहा में हुई 10 दिवसीय एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में (Gold) श्री कृष्णा स्पोर्ट्स शूटिंग अकेडमी की खिलाड़ी आद्या तायल ने दो-दो गोल्ड मैडल हासिल कर अकेडमी, हिसार शहर व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। यह बात अकेडमी के संचालक एवं कोच कपिल कुमार ने आद्या के हिसार अकेडमी पहुंचने पर उसके स्वागत समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आद्या एक उम्दा खिलाड़ी हैं उनका फोकस हमेशा अपने खेल पर रहता है जिसकी बदौलत उसने एशियन गेम्स में दो स्वर्ण पदकों पर निशाना साधा।

    इस चैंपियनशिप में एशिया के अनेक देशों ने भाग लिया था (Gold)

    • एशिया के अन्य देशों के भी अन्य मंजे हुए खिलाडिय ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया
    • उनके सामने शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करके एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल करना बड़ी बात है
    • जिसके लिए आद्या बधाई की पात्र है।
    • कपिल कुमार ने अकेडमी की ओर से आद्या तायल व उसके परिजनों को बधाई दी
    • व उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    • इसके साथ ही उन्होंने अकेडमी के अन्य खिलाडिय को भी आद्या से प्रेरणा लेकर
    • शूटिंग में नए कीर्तिमान बनाने की बात कही।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।