हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कश्मीर में हि...

    कश्मीर में हिमपात और हिमस्खलन

    Avalanche in Kupwara

    दूरदराज इलाकों से संपर्क टूटा (Snow and Avalanche)

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को ताजा हिमपात और हिमस्खलन के कारण सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों और दूरदराज के कई इलाकों का राज्य के अन्य हिस्सों से संपर्क दूसरे दिन भी टूटा रहा। (Snow and Avalanche) इस दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से तीन ओर से घिरे हुए गुुरेज शहर को बांदीपुरा से जोड़ने वाली सड़क और राजदान दर्रा बर्फ जमा रहने के कारण दो महीनों से अधिक समय से बंद है।

    • कुपवाड़ा पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान हुए हिमपात और
    • हिमखलन के कारण कुपवाड़ा-केरन, कुपवाड़ा-कारनाह और कुपवाड़ा-माचिल मार्गों पर यातायात बंद कर दिया गया है।
    • उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा के आसपास के जिलों और तहसील मुख्यालयों समेत जेड-गली,
    • फिरकियान, साधना दर्रे को जोड़ने वाले सूदरवर्ती एवं दूरदराज के गावों में शुक्रवार से एक फुट से अधिक हिमपात हुआ है।
    • सभी सड़कों से बर्फ हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है लेकिन हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।
    • हिमस्खलन का खतरा नहीं होने की हरी झंडी मिलने के बाद ही उन मार्गों पर यातायात बहाल किया जाएगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।