हमसे जुड़े

Follow us

21.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home रंगमंच अमिताभ बच्चन ...

    अमिताभ बच्चन के घर में घुसा चमगादड़

    Bats sneak into Amitabh Bachchan's house

    मुंबई । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने घर में चमगादड़ के घुस जाने से अचंभित हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ लगातार जुड़े हुए हैं। ( Amitabh Bachchan) वह लोगों को कोरोना से सुरक्षा के लिए जागरुक करते दिखाई दे रहे हैं।

    उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि उनके कमरे के अंदर एक चमगादड़ घुस आया है। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘देवियों और सज्जनों… इस घंटे की न्यूज… ब्रेकिंग न्यूज… क्या आप विश्वास करेंगे… एक चमगादर मेरे कमरे में घुस आया.. जलसा में.. तीसरे फ्लोर पर… मेरे घर में… बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला… कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा। गौरतलब है कि ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वायरस चमगादड़ से इंसानों में पहुंचा है। हालांकि इसका कोई साक्ष्य अब तक सामने नहीं आया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।