हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home देश इंदौर सेंट्रल...

    इंदौर सेंट्रल जेल के 19 कैदी मिले कोरोना पॉजिटिव

    Coronavirus

    इंदौर (एजेंसी)। इंदौर सेंट्रल जेल के 19 कैदी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, इन्हें अस्थाई जेल में शिफ्ट किया जा चुका है। इंदौर के सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने इसकी पुष्टि की है। (Indore Central Jail) उज्जैन में सात और रायसेन में 11 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबलपुर में मंगलवार सुबह लॉकडाउन के बीच थोड़ी छूट मिली तो बड़ी संख्या में लोग सामान लेने घरों से बाहर आ गए। हरदा में बाहर से आए मजदूरों ने भागने की कोशिश की।

    इस दौरान पुलिस न उन्हें समझाकर वापस भेजा। विदिशा में एक पिता ने पारिवारिक विवाद में चार साल की बेटी की हत्या कर दी। बैतूल जिले में कोरोना संक्रमित युवक को भैंसदेही से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 2310 से ऊपर पहुंच गई है। भोपाल में मरीजों की संख्या 431, जबलपुर में 70 पहुंच गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।