हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश दिग्गज एक्टर ...

    दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का निधन

    मुंबई। अभिनेता ऋषि कपूर (67) को गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया।खराब तबीयत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है। ऋषि पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला। गौरतलब है कि 29 अप्रैल को हिंदी सिनेमा ने एक्टर इरफान खान को खोया था। अब इरफान के निधन के 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर अलविदा कह गए। ऋषि कपूर के निधन से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

    2 साल पहले हुआ था कैंसर

    • 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था।
    • इलाज के लिए वो अमेरिका गए थे।
    • वहां 11 महीने रहने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे।
    • कुछ दिनों पहले ऋषि ने एक इंटरव्यू में कहा था, “अब मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं।
    • ऋषि कपूर फरवरी में दो बार अस्पताल में भर्ती हुए थे।
    • सोशल मीडिया पर कमेंट्स के लिए मशहूर ऋषि ने 2 अप्रैल के बाद ट्विटर अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया।