हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश उद्धव की कुर्...

    उद्धव की कुर्सी से टला खतरा!

    Uddhav Thackeray

    मुंबईl महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कुर्सी पर मंडरा रहा संकट खत्म होता दिख रहा हैl चुनाव आयोग ने राज्य में विधान परिषद चुनाव कराने का फैसला ले लिया है l जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और 21 दिनों के अंदर चुनाव को संपन्न करा लिया जाएगाl 27 मई से पहले सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगीl दरअसल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया था कि जल्द से जल्द महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 खाली सीटों पर चुनाव कराया जाए l राज्यपाल ने कहा था कि राज्य में मौजूदा संकट को खत्म को देखते हुए विधान परिषद की सीटों पर चुनाव का ऐलान हो, जो 24 अप्रैल से खाली हैंl अब आयोग ने चुनाव कराने का ऐलान कर दिया हैl

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।